डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह बोले : सरकार से बात करेंगे, पैनल के निलंबन पर कानूनी सलाह लेंगे

नई दिल्ली। बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह, जिनके भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में चुनाव ने भारतीय खेलों में एक और तूफान ला दिया है, ने दावा किया है कि वह इसके खिलाफ कानूनी सलाह लेंगे। कुछ दिन पहले खेल मंत्रालय ने उनके पैनल को निलंबित कर दिया…

Read More

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन के इस्तीफे की उड़ी अफवाह, बिहार में सियासत गर्म

पटना। बिहार में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे की दिनभर अफवाह उड़ती रही। हालांकि बाद में बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी मीडिया के सामने आए और इस्तीफे की खबरों का खंडन किया। मंत्री चौधरी ने साफ लहजे में इस अफवाह के लिए पत्रकारों को ही जिम्मेदार ठहराया…

Read More

यूपी में जब तक एक भी किसान का धान शेष, जारी रहेगी खरीद : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खाद्यान्न खरीद और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक एक भी किसान का धान क्रय शेष रहेगा, क्रय केंद्र चलते रहेंगे। प्रदेश में इस सत्र में अब तक 4,21,557 किसानों से 28.17 लाख मीट्रिक टन धान की…

Read More

बैतूल में अंग्रेजी नहीं आने पर छात्रा को बेदर्दी से पीटा, सिर के बाल तक उखाड़े

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक महिला टीचर की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी विद्यालय में छात्रा को अंग्रेजी नहीं आने पर टीचर ने बेरहमी से पीटा और सिर के बाल तक उखाड़ दिए। इस मामले की शिकायत जनसुनवाई में की गई। मामला खेडली बाजार के शासकीय प्राथमिक…

Read More

2 को नोएडा प्राधिकरण और 5 जनवरी को एनटीपीसी की तालाबंदी, किसानों की महापंचायत में फैसला

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने महापंचायत की। इसमें फैसला लिया गया कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 2 जनवरी को नोएडा प्राधिकरण और 5 जनवरी को एनटीपीसी पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी। महापंचायत में 105 गांव के किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा…

Read More

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है और दूसरा बदमाश फरार हो गया। फरार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है। बिसरख थाना पुलिस चार मूर्ति चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति…

Read More

युवाओं के लिए खुशखबरी: यूपी सरकार ने पुलिस भर्ती आयु सीमा बढ़ाई, जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग लाई

लखनऊ। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में आयु सीमा बढ़ा दी गई है। जनप्रतिनिधियों की मेहनत रंग ली है, इस मामले में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी, मुजफ्फरनगर के केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, जेवर…

Read More

रूड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 6 की मौत, 2 घायल

रूड़की। हरिद्वार के रूड़की में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हरिद्वार के मगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईट के भट्टे पर 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों का रूड़की के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, मंगलवार सुबह मगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की…

Read More

क्रिसमस की रात चर्च से लौट रही नाबालिग आदिवासी छात्रा से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

रांची। झारखंड के खूंटी में क्रिसमस की रात चर्च से अपने मित्र के साथ लौट रही एक नाबालिग आदिवासी छात्रा से गैंगरेप की वारदात हुई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। मंगलवार को वारदात के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि खूंटी…

Read More

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़े फैसले संभव, नीतीश देंगे चुनाव जीतने का मंत्र

पटना। लोकसभा चुनाव के पहले जनता दल यूनाइटेड ने 29 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी प्रदेशों में काम कर रही इकाई से जुड़े जिलाध्यक्षों के भी रहने की संभावना है। माना जाता है कि इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश…

Read More