ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है और दूसरा बदमाश फरार हो गया। फरार बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

बिसरख थाना पुलिस चार मूर्ति चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बाइक चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और इसी बीच बाइक फिसलकर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश आसिफ के पैर में गोली लगी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, अनीश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से पिस्तौल, गोली और बाइक जब्त की।

बदमाश ने पुलिस को बताया कि उसने गौर सिटी मॉल के पास से महिला के गले की चेन छीनी थी, जो फरार शातिर के पास है। पुलिस फरार अनीश की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *