आज का इतिहास (09 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की घटनाएं इस प्रकार है।

1659-दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले किया।
1720-स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1752-फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1815-लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1898-चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1900-आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन।
1909-छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म।
1912-भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म।
1931-डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1934-भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन।
1941-यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत।
1944-रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1949-भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म।
1960-चीन में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964-लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970-जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975-भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म।
1981-भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म।
1990-प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन।
1999-नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2001-लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
2006-म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
2008-केन्द्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को आज ही के दिन तम्बाकू मुक्त घोषित
किया।
2011-महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *