आज का इतिहास-09 फरवरी

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1788-आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801-फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824-उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1922-भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म।
1931-भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941-ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर क़ब्ज़ा किया।
1951-स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1964-भारत के राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जन्म।
1973-बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1979-अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991-लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1999-यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001-शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलमार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002-अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007-पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008-प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।
2009-सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010-भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2016-जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
2020-हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *