आज का इतिहास (10 अगस्त)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1809 : इक्वाडोर को स्पेन से आजादी मिली।
1822 : सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20 हजार लोगों की मौत.
1831: कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत।
1894 : वी वी गिरी का जन्म
1966 : अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
1962 : आज ही के दिन बच् चों का च हेता स् पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया।
1977: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने कड़ी सुरक्षा के बीच 11 साल बाद उत्तरी आयरलैंड का दौरा किया।
1979 : उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 प्रक्षेपित।
1990: लगभग एक साल तीन महीने बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा, लेकिन उतरने के कुछ ही समय बाद कैलिफोर्निया स्थित नासा के संचालन केंद्र से संपर्क टूट गया।
2004 : संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006: श्रीलंका में तमिल विद्रोह पर सैन्य कार्रवाई में 50 नागरिक मारे गए।
2008 : चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *