आज का इतिहास (07 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1539-बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।
1557-इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1631-मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन।
1780-लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।
1893-महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1971-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।
1974-टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।
1975-राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिन्ह बनाया गया।
1979-भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
1995-अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।
1997-महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2000-एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।
2004-इजरायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006-नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।
2007-अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा किया।
2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
2013-चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।
2014-मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।
2016-इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस पर कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *