आज का इतिहास (28 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1651- पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
1776- अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
1838- विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
1846- एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
1857- नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया।
1894- श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1914- प्रथम विश्व युद्ध का तात्कालिक कारण: आस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज र्फिडनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या।
1919- वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
1921- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म।
1940- बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
1975- भारत में आपातकाल के दौरान प्रेस प्रतिबंध लागू किया गया।
1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।
1981- तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
1986- लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
1986- केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995- बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
1996- भारत ने फिलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
2004- अमेरीका ने इराक के लोगों को शासन की बागडोर सौंपी।
2004- तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।2005- रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।
2007- आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2012- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *