उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें अभियन्ताः-प्रबन्ध निदेशक

गांधी व लाल बहादुर शास्त्री हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी

मेरठ, 02 अक्टूबर 2023। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी।  डिस्काॅम मुख्यालय के कार्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबन्ध निदेशक,  चैत्रा वी. ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर, पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर  एसके पुरवार, निदेशक(कार्मिक एवं प्रब0),  एलके गुप्ता, वरिष्ठ सलाहाकार,  धीरज सिन्हा, मुख्य अभियन्ता,  आरिफ अहमद, मुख्य अभियन्ता,  मिथिलेश कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता एवं स्टाॅफ आफिसर आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। 

प्रबन्ध निदेशक ने गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सामाजिक सद्भाव और देश के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा हमें गांधी के सिद्वान्तों एवं आदर्शों का जीवनपर्यन्त पालन करना चाहिए।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा देश के विकास में ऊर्जा की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति देने के लिए अभियन्ताओं से निष्ठा और समर्पणभाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रबन्ध निदेशक ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिये अधिक से अधिक राजस्व अर्जित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में एल के गुप्ता, वरिष्ठ सलाहाकार, राहुल नन्दा, राजीव माहेश्वरी, एके त्यागी, मनोज कुमार जैन द्वारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शात्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डिस्काम मुख्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिस्काम मुख्यालय परिसर पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संदीप पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जेके गुप्ता, अधीक्षण अभियन्ता, राहुल नन्दा, अधीक्षण अभियन्ता, मनोज जैन, अधीक्षण अभियन्ता, राजीव माहेश्वरी अधीक्षण अभियन्ता, डीके शर्मा अधिशासी अभियन्ता, शिव कुमार उपखण्ड अधिकारी जानपद, संजय मौर्य अवर अभियन्ता, जोगेन्द्र कुमार सिंह अवर अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *