साधु संतों ने जताई मां नंदेश्वरी की हत्या की आशंका, मुजफ्फरनगर SSP से की जांच की मांग

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पहुंचे साधु-संतों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आशंका जताई की मां नंदेश्वरी की हत्या की गई है। उन्होंने एसएसपी से साध्वी की मौत के मामले की विस्तृत जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। 10 दिन पूर्व तीर्थ नगरी शुकदेव स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ की संचालिका परम योगिनी मां राजनंदेश्वरी का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। जिसके बाद साधु-संतों और अनेक अनुयायियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।

मुजफ्फरनगर में शुक्रतीर्थ के साधु और साध्वियों के एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहा एसएसपी संजीव सुमन से मुलाकात कर मां नंदेश्वरी की मृत्यु को संदिग्ध परिस्थितियों में बताया। संतो ने आशंका जताई कि उनकी हत्या की गई है।

महामंडलेश्वर गोपाल दास ने ने जानकारी देते हुए बताया कि योगिनी माता नंदेश्वरी की हत्या का मामला था। जिसकी वजह से साधु समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि यह 8 दिन पुराना मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने प्रकाशानंद महाराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो माता नंदेश्वरी को शिष्य बताते थे। उसके बाद माताजी कहने लगे और अब पत्नी बताने लगे। मैंने कहा कि इसका गलत संदेश समाज में जा रहा है यदि एक संत इस तरह के शब्दो का इस्तेमाल करेगा। तो समाज में किस तरह का संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि आश्रम में परिवारवाद चला है और संपत्ति को टाइम से पहले अपने अधिग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि उस आश्रम में सारे के सारे क्रिमिनल इकट्ठा हो रहे हैं। और वह समाज को कोई दिशा देने के लायक नहीं है वो खुद दिशाहीन है। उन्होंने कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो उससे पहले ही उन्होंने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था यदि हम पहले पहुंच जाते तो हम माता योगिनी नंदेश्वरी का पोस्टमार्टम कराते। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है। तो वहीं मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संत समाज को न्याय देने का आश्वासन दिया है।

योगिनी माता राज नंदेश्वरी की शिष्य अंबिका भी उनकी मौत से दुखद है और वह भी चाहती है कि उनकी माता और गुरु योगिनी मां को इंसाफ मिले। उन्होंने अवगत कराया कि वह जन्म से साध्वी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि माता नंदेश्वरी गुरु जी और गुरु जी के परिवार के दबाव में थी। उन्होंने कहा कि हमें शुक्रतीर्थ छोड़े हुए 6 साल का समय हो चुका है। उन्होंने कहा कि माताजी की हत्या की जांच पुलिस करेगी और हमें विश्वास है कि पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही करेगी।

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भी माता योगिनी राजेश नंदेश्वरी के मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही की गुहार लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी। कहां कि इतना बड़ा मामला है इसमें प्रदेश हिल जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस माता नंदेश्वरी की तेहरवी से पहले एफआइआर दर्ज करके जांच नहीं करती तो यहां पर 20-25 हजार आदमी होंगे। कहां पुलिस तो पुलिस योगी को खुद भी आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कहीं पुलिस प्रशासन पर बड़ा दबाव है, जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *