एशियन खेल में भारत ने शूटिंग में रचा इतिहास 

एशियन खेल में भारत ने शूटिंग में रचा इतिहास 

10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया 

हांगझोऊ,एजेंसी। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने अपनी छाप छोडनी आरंभ कर दी है। खेलों के दूसरे दिन भारत की शूृटिंग टीम ने  विश्व रिकार्ड को तोडते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह रिकार्ड चीन ने बनाया था। भारत के दूसरे दिन पहले स्वर्ण पदक है ।अब महिला क्रिकेट टीम देश को एक और स्वर्ण पदक दिला सकती है। इसके अलावा शूटिंग और नौकायन में कई पदकों की उम्मीद है। इन दोनों खेलों में पहले दिन भी भारत को पांच पदक मिले थे।

भारत की 10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और चीन के 1893.3 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। चीन ने इसी साल बाकू चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। इसके साथ ही नौकायन टीम ने भारत को सातवां पदक दिलाया है। पुरुषों की टीम स्पर्धा (चार खिलाड़ी) में जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की चौकड़ी ने 6:10.81 का समय दर्ज किया। भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *