आज का इतिहास 06 जून

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1660-डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।
1674-शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1808-नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया।
1916-अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1918-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।
1919-प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ।
1929-अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।
1967-सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन।
1968-दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म।
1981-बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1982-कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन।
1984-दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन।
1995-पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997-बैंकॉक में भारत, बंगलादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999-भारत की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता।
2002-इजरायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2005-ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2008-कर्नाटक में बी.एस.येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *