पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा – अरविन्द यादव

उघैती। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 नौ साल पूर्ण होने पर बदायूँ लोकसभा की विशाल जनसभा उघैती में हुई। जनसभा को मुख्य अतिथि हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक गण, सदस्य विधान परिषद समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविन्द यादव ने कहा मोदी सरकार के अनेक जनकल्याणकारी योजनायें जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, हर घर नल योजना, सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना, जीवन ज्योति योजना, नमामि गंगे, स्किन इंडिया योजना और अटल पेंशन योजना आदि से देश की सवा सौ करोड़ जनता लाभाविन्त हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में जारी अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी निरंतर विकसित भारत बनाने की किए कार्य कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान विश्व पटल पर बड़ा है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनता से 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आव्हान किया और कहा भारत पुनः पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री/प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा डबल इंजन की सरकार अंतोदय के मार्ग पर गरीब के कल्याण के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर किसानों का गौरव बढ़ाया है, डबल इंजन सरकार किसानों के लिए निरंतर अनेक योजनाएं लाकर उनको सम्मान दे रही है। डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट सम्मिट करके प्रदेश में बड़ा निवेश कराया है जिससे लाखों नौजवानों को रोजगार का अवसर मिलेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हुई है।

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/ सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा नरेन्द्र मोदी नवयुग का निर्माता है, इसलिये भारत का मान विश्व मे बढ़ रहा है। 2014 से पहले का भारत और 2023 के भारत में अंतर दिखाई देता है। 2017 से उत्तर प्रदेश गुंडाराज, माफियाराज चरम सीमा पर था। आज उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया, डकैत और बलात्कारी जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गये है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में बदायूं से डॉ० संघमित्रा मौर्य को पुनः साँसद बनाकर दिल्ली भेजना है।

साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा 2019 में आपने मुझे सांसद बनाया तब से मैंने बदायूँ को अपनी कर्मभूमि मानकर सबका साथ- सबका विकास के आधार पर विकास किया है। मैंने सदैव बदायूँ को अपना परिवार मानकर आपकी बेटी की तरह जनता की सेवा की है। कोरोना काल में लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे थे, लेकिन मैं बदायूं में रहकर आपके बीच सुख-दु:ख की सहभागी बनी हूँ और मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आप मुझे अपना आशीर्वाद देकर मोदी जी को पुनः पीएम बनाएंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कांग्रेस की सरकार में आए दिन करप्शन के आरोप लगते थे और भ्रष्टाचार का खुलासा होता था, कांग्रेस की पूरी कैबिनेट घोटाले में लीन थी, 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद 9 साल बेमिसाल मैं एक भी घोटाला नहीं हुआ, कोई भी विरोधी पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी पर एक भी पैसे का आरोप नहीं सिद्ध कर सकती है ये हमारी उपलब्धि है।

पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत से राष्ट्र विरोधी ताकतों को समाप्त किया है। पहले देश के जवानों पर हमला होता था, देश के जवान शहीद हो जाते थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री मौन रहते थे, लेकिन अब मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक करके मुंह तोड़ जवाब दिया है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर काम कर रही है। डबल इंजन सरकार किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए काम कर रही है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा 70 साल में देश में शासन करने वाली सरकारें विकास नहीं कर सकी, 70 सालों में भारत को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, और कुशासन मिला। देश की जनता को छला गया, उनके साथ धोखा हुआ। लेकिन केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद सबका साथ-सबका विकास के साथ खुशहाली मिली।

सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने कहा विपक्षी दल केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति कर रहे हैं, उनका देश की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने परिवार के लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं किया, उन्होंने देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को अपना परिवार माना है।

जनसभा को पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव डीके भारद्वाज पूनम यादव राजेश यादव राणा प्रताप सिंह अरशद अल्वी पुरुषोत्तम टाटा प्रदीप चौधरी ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य गजेंद्र यादव सुभाष चन्द्र गुप्ता ओमकृष्ण सागर सुधीर श्रीवास्तव शारदाकान्त शर्मा शारदेन्दु पाठक मनोज मसीह सुधीर मल्होत्रा अनुज माहेश्वरी वीरेन्द्र लीडर हरिओम पाराशरी महेश शर्मा संजीव पहलवान देवसिंह यादव ताराचंद कश्यप मयंक पाठक निगमेंश्वर मिश्रा लालू सिंह नीटू पाल गगन राठी सर्वेश शाक्य अनुज सक्सेना धीरेंद्र पाल सिंह सौरभ माहेश्वरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *