आज का इतिहास (13 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1290- जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1625- ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया।
1721- इंग्लैंड ने मैड्रिड के साथ संधिपत्र पर हस्ताक्षर किए।
1888- अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1927- अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया।
1932- इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1978- इजरायल के सुरक्षा बल लेबनान से हटे।
1993- किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1995- फ्रांस ने दक्षिण प्रशांत में आठ और परमाणु परीक्षण करने की घोषणा की।
1997- दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
2000- पहले अंतर-कोरिया शिखर सम्मेलन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति किम जुंग प्योंगयांग में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल से मुलाकात की।
2001- नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
2003- डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2012- प्रसिद्ध गायक मेहदी हसन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *