आज का इतिहास (12 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

1787: अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1812: नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
1830: फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की।
1926: ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1932: मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म।
1952: तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा सुनायी गयी।
1972: महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ।
1990 : रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की।
2001: सीमा मुद्दे पर भारत-बंगलादेश वार्ता शुरू हुई।
2002: विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।
2003: अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ।
2004: तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007: कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 : आस्ट्रेलिया में स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 : प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016: सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

WhatsAppShare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *