सारा उत्तर भारत ठंड से कांपा, दिल्ली में पारा तेजी से गिरा

नई दिल्ली। इस समय सारा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप है। आगामी पांच दिनों तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। यह आकलन भारत मौसम विज्ञान विभाग का है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *