आज का इतिहास ( 27 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1713 : रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई ।
1836 : दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1888 : फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 : इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नौरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1913 : आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ था।
1921 : प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।
1922 :ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 : चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1940 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म हुआ था।
1976 : चीन के तंगशान में हुए विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।
1982 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा हुई।
1987 : आज ही के दिन खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा ।
1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2002 : उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 : ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 :सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *