आज का इतिहास (21 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 21 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।
1884 – लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।
1930: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक और गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ। उन्होंने फिल्मों के लिए 3 हजार से भी ज्यादा गाने लिखे।
1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1960 – श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।
1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
1977: नीलम संजीव रेड्डी भारत के राष्ट्रपति चुने गए।
1983: रूस के वोस्टोक स्टेशन पर तापमान माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धरती के किसी हिस्से पर ये अब तक का सबसे कम तापमान है।
1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।
2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2007: हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी किताब Harry Potter and the Deathly Hallows रिलीज हुई।
2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2011: नासा का ऑर्बिटर अटलांटिस धरती पर वापस लौटा। इसी के साथ अमेरिका ने 135 मिशन के बाद स्पेस शटल प्रोग्राम को बंद कर दिया।
2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *