आज का इतिहास (13 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 13 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1534- ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1771- ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1772- कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1832- हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863- न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1878- बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
1887- स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
1908- लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
1918- टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ. जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1929- जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1945- मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
1974- हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1977- आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गए।
2001- वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
2004- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006- परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम विस्फोट हुए।
2013- भारतीय महिला लेखिका शर्मिला रेगे का निधन।
2014- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया है।
2014- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के महाभियोग के लिए राजनीतिक विरोधियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार किया।
2016- ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे प्रधानमंत्री चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *