आज का इतिहास (05 जुलाई )

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की महत्वपुर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
1811 : वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 : नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
1935 : फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
1950 : नये कानून के तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।
1954 : बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
1959 : इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
1960 : मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
1962 : अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
1968 : भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
1977 : जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया।
1994 : जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।
2015 – सातवीं महिला फुटबॉल विश्व कप: वैंकूवर में अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया।
2016 – नासा का अंतरिक्षयान जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
2019 – अफ्रीका के मुस्लिम देश ट्यूनीशिया ने महिलाओं के चेहरे को ढंकने वाले नकाब के पहनने पर रोक लगा दी। ट्यूनीसिया ने यह कदम आतंकी हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया।
2019 – टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) पहला और एकमात्र भारतीय विनिर्माण संयंत्र बना, जिसे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रतिष्ठित लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *