आज का इतिहास (26 जून)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1498- चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714- स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1894- जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1909- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
1919- अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945- सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
1949- बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952- नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1982- एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1994- पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
2004- मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।
2013- उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
2015- कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
2018- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा।
2019- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

WhatsAppShare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *