बदायूं में काव्य- उत्सव में जुटेंगे अट्ठाईस राज्यों से कवि व कवयित्रियां

बदायूं। जनपद में 24 जून को होने जा रहे स्काउट गाइड भवन में काव्य उत्सव कार्यक्रम को लेकर लगातार तैयारी जोर शोर से चल रही हैं,  जिसमें तुलसी साहित्यिक व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अतुल श्रोत्रिय और उपाध्यक्ष आमोद मिश्र पूरी तरह से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संपर्क कर रहे हैं, साथ ही व्यवस्था को बनाने में रात दिन लगे हुए हैं।

कार्यक्रम संयोजक षटवदन शंखधार ने बताया 101 साहित्यकार की सूची तैयार हो चुकी है कार्यक्रम में सत्र बनाने की जिम्मेदारी हर्षवर्धन मिश्रा को सौंप दी गई है। कार्यक्रम में आने वाले सभी साहित्यकारों के सम्मान की व्यवस्था में अचिन मासूम जी को लगाया गया है। भोजन व्यवस्था हेतु दीपक गुप्ता , हरगोविंद पाठक , ललितेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम सभी अतिथियों का सम्मान की व्यवस्था को बनाने हेतु ओजस्वी जौहरी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो रही है जो रह गई है उनको 20जून तक पूरा कर दिया जायेगा सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य आयोजन बदायूं में नया इतिहास लिखेगा। बैठक में पवन शंखधार, विष्णु असावा,तारा चंद्र,अमित दुबे,डां ममता नौगरिया, बृजमोहन तिवारी, अभिषेक दुबे,अवनेश पाठक, पीयूष वर्मा, हरेंद्र शंखधार,उज्जवल वशिष्ठ,सीमा चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *