चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज,बोले-BJP ने धांधली से चुनाव जीता

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि यह लोग धांधली से चुनाव जीतते हैं। ताजा उदाहरण चंडीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा उम्मीदवार को जिताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जिताया था। लेकिन, बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया। 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है, संविधान बचाने का है, आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचाने का है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। सपा पीडीए को एकजुट कर रही है और लोकसभा चुनाव में यही एनडीए को हरा देगा। भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *