चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान की मांग के लिए किसान घाट पर उमड़ा जन सैलाब

लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा की सम्मान का यह अधिकार हम लेकर रहेंगे

मेरठ/ दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को किसान घाट पर जन सैलाब उमड गया। सभी लोग अपनी गाड़ियों में सवार होकर हाथों में तिरंगा और लोकदल का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए राजघाट पहुंचे। सभी ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए दूध से नहलाया। सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर आज ही सरकार को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की घोषणा करनी चाहिए। इस दौरान लोक दल की ओर से राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी भेजा।

   लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को दूध से नहलाने के दौरान जंग समूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोक दल कार्यकर्ता आज चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिलाकर रहेंगे। इसके लिए भले ही हमें  बड़े से बड़ा आंदोलन चलाना पड़े। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और अगर किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया जाता तो यह है पूरे देश के किसानों के साथ धोखा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को देख लेना चाहिए कि आज किसानघाट पर उमडा जन सैलाब के कारण पैर धरने को जगह नहीं है इसीलिए जनता की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। पूरे देश का किसान अपने मसीहा को सम्मान के साथ देखना चाहता है। चौधरी साहब के जन्मदिन पर सभी किसानों ने अपने-अपने गांव की मिट्टी लाकर किसान घाट को नमन किया है।उन्होंने कहा कि सभी किसान मजदूर गरीबों को संकल्प लेना होगा कि हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना है। किसान को उसकी कृषि उपज का उचित मूल्य मिले, संविधान में सुरक्षित किसान के अधिकार मिले और किसान खुशहाल हो इसके लिए लोकदल लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश हरियाणा और दिल्ली के किसानों ने साबित कर दिया है कि वह लोकदल के साथ हैं और आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में भी इसी प्रकार साथ रहेंगे। लोकदल सभी सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगा ताकि सदस्य जीतने के बाद लोकसभा में किसानों की आवाज बुलंद कर सके। इस अवसर पर लोक दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौ. गजेंद्र सिंह नीलकंठ, मेरठ जिला अध्यक्ष कमलजीत सिंह, अमरनाथ त्यागी , मोहित सिवाच, अमित सिवाच, सुरजीत सिंह, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अरशद कुरैशी, युसूफ, जाहिद खान, बिट्टू ,विक्रांत देशवाल, गौरव चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *