डीएवी मेरठ की अंडर 17 की खो-खो, क्रिकेट तथा हॉकी की टीम नेशनल के लिए हुई चयनित

मेरठ। डी ए वी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ के तत्वाधान में आयोजित कराई जा रही, तीन दिवसीय डी ए वी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 अंडर 14, 17 19 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय हासिल की।

डीएवी स्पोर्ट्स स्टेट लेवल, 2023 अंडर 14,17,19 में क्रिकेट के खेल में अंडर 14 डी ए वी साहिबाबाद विजेता, डी ए वी रसूलपुर उपविजेता, अंडर 17 डी ए वी मेरठ विजेता, डी ए वी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर 19 डी ए वी खड़िया, विजेता, डी ए वी बृजविहार उपविजेता रहा।

हॉकी के खेल में अंडर 17  में डी ए वी मेरठ तथा अंदर-19 डी ए वी,रसूलपुर विजयी रहा।फुटबॉल के खेल में अंडर 14 डीएवी बबराला एक गोल से डीएवी परासी से जीती, अंडर 17 वर्ग में डीएवी गेल दो गोल से डीएवी परासी से जीती तथा अंडर-19 में डीएवी नोएडा दो गोल से डीएवी बबराला से जीती।वॉलीबॉल खेल में अंडर 17 डीएवी मुजफ्फरनगर तथा डीएवी चंद्र नगर में डीएवी मुजफ्फरनगर विजयी रहा तथा अंडर-19 वर्ग में डीएवी पिलखुवा तथा डीएवी प्रताप विहार में डीएवी प्रताप विहार विजयी रहा।बैडमिंटन के खेल में अंडर 14 डीएवी नोएडा, अंडर 17 डी ए वी ओबरा, अंडर 19 डी ए वी रॉबर्ट्सगंज विजयी रहा।खो-खो के खेल में अंडर 14 डीएवी टांडा विजेता तथा डीएवी साहिबाबाद उपविजेता, अंडर 17 डी ए वी परासी विजेता तथा डीएवी प्रताप विहार उपविजेता रहा।खेलों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।अतिथियों में प्रो. डॉ वीरेंद्र चौधरी, (विभागाध्यक्ष, खेल विभाग, मेरठ कॉलेज) अविनाश (प्रिंसिपल व डायरेक्टर ब्लॉसम स्कूल) उपस्थित रहे।डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी यूपी जोन ए) के दिशा निर्देश में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *