करवा चौथ पर ब्यूटीपार्लर बना एलआईयू कार्यालय 

कर्मचारियों ने लगवाई मेंहदी, बोलीं-तैयार होने का समय नहीं मिला

मेरठ। करवा चौथ पर  बुधवार को जहां पूरे देश में सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं हैं। पति के लिए सोलह श्रृंगार कर रही हैं। वहीं मेरठ का एलआईयू  दफ्तर ब्यूटी पार्लर बन गया। दफ्तर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने ऑफिस में ही अपने मेंहदी लगवाई।

बता दें महिला पुलिसकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के कारण तैयार होने का समय नहीं मिला। मेंहदी भी नहीं लगवा पाईं। इसलिए अब ऑफिस में ही शगुन कर रही हैं। नौकरी भी करनी है। बुधवार को दफ्तर का नजारा  देखने वाला था। एलआईयू विभाग में  कार्यरत महिला पुलिसकर्मी अपने हाथों में आर्टिस्ट से मेंहदी लगवा रही हैं। इसका बुधवार को एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बकायदा ब्यूटीशियन को बुलाया गया। जिसने वहां पर तैनात महिला कर्मचारियों को हाथों में मेहंदी लगायी।  एक महिला पुलिसकर्मी की प्रोफाइल से अपलोड किया गया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक मेंहदी है रचने वाली..भी बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *