भ्रष्टाचार मुक्त समाज विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 

मेरठ। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023′ के दूसरे दिन शोभित सम विवि के घटक स्कूल आफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज तथा डिबेट क्लब निशब्द द्वारा संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार मुक्त समाज विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एलएलबी के 17 छात्रों ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार उसके कारण व निवारण हेतु अपने-अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। 

निशब्द क्लब की संयोजिका  सुश्री अर्पण त्यागी ने विचारोतेजक उद्घाटन संबोधन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध युद्ध में युवाओं के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मुख्य भाग प्रतिस्पर्धी बहस का दौर था जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार के विभिन्न आयामों को रेखांकित करते हुए वॉकपटुता समालोचनात्मक सोच तथा अनुसंधान कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। असाधारण वाद विवाद कर्ताओं को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। समापन टिप के रूप में विधि संकाय के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार गोयल ने विखर व्यक्त किया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण एक महान व आवश्यक लक्ष्य है जिसके लिए युवाओं के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। यह प्रयास न केवल सशक्त व भ्रष्टाचार विरोधी उपायों की अपेक्षा करता है बल्कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नैतिक शासन के प्रति प्रतिबद्धता की भी अपेक्षा करता है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज का लक्ष्य चुनौती पूर्ण हो सकता है किंतु हमारे प्यारे भारत देश में विश्वास निष्पक्षता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए चल रही बहस और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए चल रही कार्यवाही महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन ने न केवल सार्थक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया वरुण सकारात्मक परिवर्तन हेतु युवाओं की क्षमता का अनावरण करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए आवश्यक जागरूकता और भ्रष्टाचार उन्मूलन की गति को बढ़ाने में भी योगदान दिया। इस आयोजन की सफलता भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों में निरंतर जागरूकता और युवाओं की भागीदारी के महत्व को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *