कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होता है मनुष्य का कल्याणः सोनेन्द्र कृष्ण शास्त्री

बुलंदशहर। नैथला हसनपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया।
बुलंदशहर के थाना नैथला हसनपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक सोनेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान वामन अवतार बली की लीला, पृथ्वी पूजा अनेक लीलाओं का वर्णन किया। वृंदावन से पधारे कथावाचक सौनेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा सुनने से ही मनुष्य का कल्याण होता है। श्रीमद् भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसका रसपान करने से मनुष्य का उद्धार होता है और घर में सुख शांति आती है। उन्होंने कहा कि श्री किशोरी जी राधा नाम की इतनी बड़ी महिमा है कि यदि एक माला श्री जी के नाम की करी जाए तो घर में सुख शांति होती है और राधा नाम लेने से सारे संकट कट जाते हैं। आप किसी भी भगवान की पूजा अर्चना करें मगर ध्यान लगाकर मन से एक माला जरूर करें, जिससे मनुष्य का कल्याण होता है। एक लोटा जल का अवश्य मनुष्य को नारायण देव को और भगवान शिवलिंग जरूर चढ़ाना चाहिए। श्रीमद्भागवत में मुख्य यजमान बने दिनेश शर्मा उर्फ दिन्ना, शिवकुमार शर्मा, सुरेश गुप्ता, जुगनू गुप्ता समेत गांव के लोगों ने श्री मदभागवत कथा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा में सोनम, ज्योति, करिश्मा, तरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, अजय शर्मा, जे के तिवारी समेत आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *