गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना निरंतर जारी लोगों पर मंडरा रहा खतरे का संकट

बुलंदशहर/अहार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी में करीब दो फुट और जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा खादर भूमि में जल ही जल दिखाई दे रहा है। पशुओं को हरा चारा नहीं मिल पा रहा। किसान अपनी कच्ची सब्जियां तोड़ रहे हैं। लोगों को रोजी रोटी की समस्या बनने लगी है। गंगा क्षेत्र में जलभराव होने के बावजूद भी पशुओं को चराने खादर में ले जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।गांव चासी, सिद्ध बाबा,अहार के गंगा खादर क्षेत्र लगातार जलस्तर बढ़ने लगा है।अहार निवासी हसमत अली पशु चरावाहे ने बताया कि सुबह को करीब दस बजे भैस, गायों को चराने खादर में जाते है और शाम को करीब चार बजे वापस घर लौटते हैं। वहां दिन भर पेड़ पर बैठकर पशुओं की निगरानी करनी पड़ रही है। करेला,तोरही,लौकी, मक्का आदि फसलों के खेतों पर किसानों ने झोपड़ी बना रखी थी। जलस्तर बढ़ने से क ई झोपड़ियां बह गयी है। और कुछ में पानी भर गया है। गंगा नदी का विकराल रूप देख ग्रामीणों में खेतों की ओर जाने में दहशत होने लगी है।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *