दृष्टि फाउंडेशन संस्था का गठन, संजय बिलाल बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

गुलावठी। दृष्टि फाउंडेशन संगठन का गठन जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के उद्देश्य से किया गया है। इस संगठन में ऐसे लोगों को जोड़ा गया है जो दूसरों के सुख, दुख में हर संभव सहयोग और मदद करेंगे। यह बातें सर्वसम्मति से चुने गए दृष्टि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बिलाल ने संस्था के गठन के अवसर पर कही। मंगलवार को एक बैठक आयोजित कर दृष्टि फाउंडेशन संस्था का गठन किया गया। जहा सर्वसम्मति से नगर निवासी समाजसेवी संजय बीलाल को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बिलाल ने समाजसेवी राजा दयाल राष्ट्रीय संयोजक, रोबिन सिंह को गुलावठी नगर अध्यक्ष, जोंटी दयाल को नगर उपाध्यक्ष, अवनीश टंडन को महासचिव और माइकल दयाल को सचिव मनोनित किया। संजय बिलाल ने बताया दृष्टि फाउंडेशन के गठन से पहले भी सदस्य बिना किसी बैनर के सामाजिक कार्य करते थे। संगठन को बैनर देने का उद्देश्य सामाजिक कार्य को व्यवस्थित तरीके से करना है।

संगठन के उद्देश्य

दृष्टि फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब, निर्धन,असहाय लोगों की मदद करना, गरीब माता-पिता की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करना, गरीब लोगों के उपचार के लिए जांच शिविर के आयोजन, प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए तैयार रहना, बीमार लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था करना शिक्षा से वंचित निर्धन बच्चों को शिक्षा मुहैया कराना, शासन प्रशासन की गरीबों के लिए बनी लाभकारी योजनाएं लोगो तक पहुंचाना जैसे काम संस्था के उद्देश्यों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *