आज का इतिहास (18 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 18 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2008: भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने वर्ल्ड टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकॉर्ड बनाया
2010: केरल के प्रफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।
2014: उच्चतम न्यायालय ने सुनील गावस्कर को बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *