आज का इतिहास ( 15 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 15 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1611- आमेर के राजा और मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति जयसिंह का जन्म।
1795- ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1840- शिक्षाविद, ग्रन्थकार और सांख्यिकीविदअंग्रेज अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का जन्म।
1883- प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
1885- आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता का जन्म।
1903- भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. कामराज का जन्म।
1904- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1909- आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म।
1916- दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1925- प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म।
1926- बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1937- हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
1962- अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967- मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन।
1984- पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
2000- सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा भारतीय सैनिको को मुक्त कराया गया।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
2004- भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहांगीर कोयाजी का निधन।
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
2017- गणित का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *