आज का इतिहास ( 14 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 14 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789- पेरिस में बैस्टिल जेल पर हमले के साथ ही फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1850- मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1861- कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
1914- पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
1927- हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1951- सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965- मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
1969- जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969- अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
1972- तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1987- ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।
1991- इराक से ब्रिटिश सेना की वापसी।
1996- अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
2003- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन।
2008- नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2014- इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015- नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2016- फ्रांस के नाइस में एक आतंकवादी हमले में 86 नागरिकों मारे गये और 400 से ज्यादा लोग को घायल हुए।
2018- सेरेना विलियम्स को हराकर स्टेफी ग्राफ विंबलडन जीतने वाली पहली जर्मन बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *