आज का इतिहास (06 जुलाई )

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1483 – रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने।
1770 – सेस्मे की लड़ाई में रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।
1785 – अमेरिका मुद्रा डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1787 – कोलकाता के सिबपुर में इंडियन बोटेनिकल गार्डन की स्थापना।
1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1885 – महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
1892 – दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
1901 – श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।
1914 – ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1935 – तिब्बती समुदाय के 14वें एवं वर्तमान गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।
1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ कहा।
1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया।
1947 – सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।
1959 – वेल्लूर अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी हुई।
1946 – महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
1986 – भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।
1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2002 – चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
2006 – नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।
2010 – जम्मू कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में लगभग 255 लोग मारे गए।
2011 – थाईलैंड में यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012 – नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
2019 – भारतीय संसद ने ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2019 को अनुमति प्रदान की।
2019 – इज़राइल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने त्वचा कैंसर के सर्वाधिक गंभीर प्रकार मेलानोमा का एक प्रभावी नैनो टीका ईजाद किया।
2020 – चीन में फैल रहा नया वायरस से 60 लोग बीमार, सात लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *