आज का इतिहास (01 जुलाई)

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1852-सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘ सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1882-भारत रत्न सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का
जन्म।
1927-भारत के 8वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का जन्म।
1959-जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्म।
1960-घाना अफ्रीका का एक प्रजातंत्र राज्य है, जिसे 01 जुलाई को गणराज्य घोषित किया गया था।
1964-भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1990-पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
1991-बारसा संधि भंग की गयी।
1995-अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
1996-आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
1997-देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
1999-भारतीय सेना के जांबाज सैनिक आबिद खान का निधन।
2000-लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2004-आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
2006-अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
2007-दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
2008-गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट दागा।
2017-भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *