आज का इतिहास 05 जून

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1659-मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1953-डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ।
1961-भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म।
1967-इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
1972-उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म।
1984-पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया।
1989-ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का निधन।
1990-सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2000-पहली सबसे छोटी फिल्म “405 द मूवी” को इंटरनेट पर जारी किया गया।
2001-शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002-भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005-ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008-इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया।
2013-अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
2017-सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 डी-1 का सफल प्रक्षेपण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *