मुजफ्फरनगर में तस्करों से 30 किलो गांजा बरामद, 7 लाख 50 हजार रुपए कीमत,आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले की थाना मीरापुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान चांद (26) और वाजिद (28) के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकन्दरपुर गांव के पास पुलिस चेक-पोस्ट पर…

Read More

मध्य प्रदेश के हरदा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,6 लोगों की मौत, 59 घायल

भोपाल/हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए कई विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हुई है और 59 लोग घायल हुए हैं। घायल और झुलसे लोगों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, हरदा के बैरागढ़ इलाके में मगरधा रोड के करीब…

Read More

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत,गैस सिलेण्डर लीक होने से हुआ हादसा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जाने से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का…

Read More

बार एसो. उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पर नाबालिग ने लगाया जबरन अनैतिक कार्य करने का आरोप

मेरठ। बार एसो. के वरिष्ठ अधिवक्ता पर उनके ऑफिस में कार्य करने वाली एक नाबालिग युवती ने जबरन अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से शिकायत की है। युवती ने सीएम ,बी सीआई नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयाग राज को भी पत्र लिखा है।पीड़िता नाबालिग युवती ने पुलिस को…

Read More

यूपी के कर्मचारियों को होली से पहले योगी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

लखनऊ। होली से पहले योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के साथ कुल महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च…

Read More

अब प्रिंसिपल राजीव पांडे पर छेड़छाड़ का आरोप, लड़कियों ने योगी को खून से लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद (यूपी)। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में गाजियाबाद के एक स्थानीय हाईस्कूल की युवा छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित खून से एक पत्र लिखा है, जिसमें हाईस्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं। चार पन्नों का पत्र लड़कियों के परेशान किए जाने वाले अनुभवों को उजागर करता है। इसमें…

Read More

हरियाणा में सवालों के जवाब नहीं देने पर प्रिंसिपल ने 9 साल के दलित छात्र को जमकर पीटा, केस दर्ज

नई दिल्ली। हरियाणा के एक सरकारी स्कूल में सवालों का जवाब न देने पर प्रिंसिपल ने नौ साल के एक दलित लड़के की कथित तौर पर पिटाई कर दी। यह घटना बुधवार को हरियाणा के हिसार में हुई। पुलिस ने दोषी प्रिंसिपल पर एससी-एसटी एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम (जेजे अधिनियम) के संबंधित प्रावधानों के…

Read More

मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल,एक फरार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था इस दौरान एक बुलेट सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का…

Read More

योगी सरकार का बड़ा निर्णय, अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिक्रमा क्षेत्र में स्थित सभी शराब की दुकानें हटाई जाएंगी। ये शराब बंदी सिर्फ 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर रहेगी। श्रीराम मंदिर क्षेत्र में पहले ही शराब बंदी लागू हो चुकी…

Read More

विपक्षी एकता की मुहिम को झटका, जयंत नहीं होंगे पटना की बैठक में शामिल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक करने की मुहिम को एक बार फिर झटका लगा है। अब रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने पटना में होने वाली मीटिंग में शामिल होने पर असमर्थता जताई है। हालांकि, उन्होंने पत्र लिखकर समर्थन जताया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वह…

Read More