मेरठ- करनाल हाइवे पर आधी रात से लगना शुरू हुआ टोल 

 

मेरठ।  मेरठ-करनाल हाइवे पर आधी रात से बाद  से टोल लगना आरंभ हो गया। । हाईवे से गुजरने वाले हल्के और कॉमर्शियल सभी व्हीकल्स को टोल टैक्स लगना आरंभ हो गया। बता दें कि मेरठ-करनाल हाईवे को 2 साल पहले 6लेन बनाने का काम चालू हुआ था। यह हाईवे यूपी को सीधे हरियाणा, पंजाबा से कनेक्ट करता है। एनएचएआई ने फिलहाल फर्स्ट स्टेज में 3 महीने के लिए टोलप्लाजा का ट्रायल पर टेंडर छोड़ा है। टोल लगने के बाद इस हाईवे पर सफर महंगा हो गया हेै। 

हाईवे-709, पर भूनी में जिले का तीसरा टोल प्लाजा शुरू हो रहा है। इससे पहले दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया में टोल प्लाजा संचालित है। टोल का ठेका मुजफ्फरनगर की एक कंपनी को मिला है। मेरठ से शुरू होकर करनाल तक जाने वाले लगभग 105 किलोमीटर मेरठ-करनाल 709 ए नेशनल हाईवे पर सरूरपुर क्षेत्र के गांव भूनी के पास पड़ेगा।

8 लेन से होकर गुजरेंगे वाहन

इस टोल प्लाजा पर मेरठ- करनाल की ओर आने-जाने के लिए 8 लेन बनाई गई हैं। 6 लेने फास्टटैग के लिए और हाईवे के दोनों तरफ केवल बिना फास्टैग वाले वाहनों से वसूली के लिए 2 लेन कैश के लिए हैं। टोल प्लाजा पर अपग्रेड ऑटोमेटिक सिस्टम रहेगा। फास्ट टैग के कारण सिस्टम से ऑटो डेबिट टोल वसूलने के साथ वाहन गुजर जाएंगे। इसमें 5 से 10 सेकंड का समय लगेगा। आने वाले दिनों में इसे अपग्रेड करके 50 से 60 की स्पीड पर गुजरने वाले वाहनों से भी टोल टैक्स ऑटो डेबिट हो जाएगा। समझें तो 4आने व 4 लेन जाने की है।

हल्के वाहनों को 80, कॉमर्शियल को 535 रुपया टोल

मेरठ-करनाल हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को 80 रुपए से लेकर 535 रुपयों का टोल देना पड़ेगा। भूनी टोल प्लाजा का मुजफ्फरनगर की वीकेएम कंपनी को टेंडर मिला है। अब टोल वसूली के लिए टोल प्लाजा पर कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। वीकेएम कंपनी के टोल मैनेजर नवीन हुड्डा के अनुसार टोल कंपनी से जारी शुल्क सूची के अनुसार कार, जीप, वैन व लाइट मोटरव्हीकल से एक साइड से 80 रुपये का टोल टैक्स निर्धारित किया है।

20 किलोमीटर के दायरे में छूट

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को लिए टोल में छूट को पास जारी किए जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मेरठ-करनाल हाईवे पर प्रतिदिन करीब 15 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें दस हजार कामर्शियल, जबकि पांच हजार से अधिक छोटे वाहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *