UP चकबंदी लेखपाल संघ के चुनाव में सिद्धार्थ चौधरी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष किया गया घोषित


बुलंदशहर। बुलंदशहर बुधवार को शिकारपुर के सवा मैरिज होम में उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण निर्विरोध हुआ संपन्न जिसमें आज द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव में मुख्य अतिथि आलोक यादव प्रदेश, अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि कृष्णपाल सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चकबंदी लेखपाल कर्म, संघ विशिष्ट अतिथि गौरव राणा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर की गरिमामयी उपस्थिति में बुलंदशहर जनपद का चकबंदी लेखपाल संघ का जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी को निर्विरोध किया गया। मनोनीत जिला कार्यकारणी में चिराग मलिक जिला महामंत्री मुकेश चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अजय कुमार संप्रेक्षक अजय मलिक संरक्षक नीरज शर्मा को निर्विरोध पदाधिकारी किया गया। घोषित प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि जनपद बुलंदशहर के चकबंदी लेखपाल संघ का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया है। जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव ने कहा है कि अब चकबंदी लेखपाल कोई भी शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे सभी मिलकर लेखपाल संघ का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में तमाम लेखपाल हित की बातें बताई गई उधर सिद्धार्थ चौधरी को जनपद बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद साथी लेखपालों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर दी बधाई इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा धर्मवीर सिंह विनोद कुमार शिवम प्रशांत राहुल आदि लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *