अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर निराश्रित महिलाओं (विधवाओं) को वितरित किए गए छाते

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को लोकवाणी सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट में अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिलाओं (विधवाओं) को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी द्वारा की गई। जिला प्रोबेशन आधिकारी द्वारा 49 विधवाओं को छाते वितरित करने के साथ साथ उक्त महिलाओं को महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय एवं अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय मे जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन मे निरंतर विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी तथा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा  मान्यता उपरान्त 21 जून 2011को इसकी शुरूआत की गई। इसका उद्देश्य विधवाओं को सशक्त बनाने के महत्व को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला कल्याण विभाग से नीना त्यागी, संरक्षण अधिकारी, हेमलता विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सचिन कुमार, पारुल त्यागी, पूरणमल व संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *