आशाओं का दायित्व एवं कार्य  महत्वपूर्ण – सांसद 

 आशा स्वास्थ्य  विभाग की बहुत ही अहम कड़ी- जिला पंचायत अध्यक्ष 

सीसीएसयू के सुभाष्र चन्द्र प्रेक्षागृह में आशा सम्मेलन का आयोजन 

मेरठ।  नेता जी  सुभाष चन्द्र बोस, प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह, विपि में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशा सम्मेलन वर्ष 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि  सांसद  अरुण गोविल  एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे.सीडीओ  नुपूर गोयल, सीएमओ  डा. अशोक कटारिया, डा. कान्ती प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर.सी.एच., अरविन्द कुमार, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक, अम्बरीश कुमार, आर.एम.सी.पी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कटारिया  द्वारा स्वागत अभिभाषण में आशा दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहाँ कि आज आशा कार्यक्रम को राज्य में 19 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन वर्षों में आपके उत्साह व निःस्वार्थ समर्पण से हमें कोविड-19 नियन्त्रण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण सेवाओं में उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। आशा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय के मध्य एक महत्वपूर्ण कढी हैं। विभाग की ओर संचालित समस्त योजनाओं का लाभ जन मानस तक पहुँचाने की जिम्मेदारी आप आशा पर ही हैं। आपकी जागरूकता से मिशन को मजबूती मिली हैं।

 सांसद अरुण गोविल  द्वारा सम्बोधन में आशाओं द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि आपके कार्य एवं दायित्व अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। आपके द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ समुदाय तक पहुँचाने में बहुत सराहनीय कार्य किया हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष  गौरव चौधरी के द्वारा आयुष्मान भारत पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। आशाओं की बढी संख्या में उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त किया एवं आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की बहुत ही अहम कड़ी हैं, शासन एवं प्रशासन की विभिन्न योजनाओं में आपका सहयोग प्रसशंनीय हैं तथा उनके द्वारा अनुशासित ढंग से प्रतिभाग करने पर बधाई देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अथक प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की।

अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणडा. डी.के. शर्मा, , डा. राकेश शर्मा, एस.आई.सी. जिला महिला चिकित्सालय, डा. सुदेश कुमारी, एस.आई.सी., पी.एल शर्मा, डा. कान्ती प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर.सी.एच., डा. आर.के. सिरोहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सुधीर कुमार, अप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. विपुल कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  अम्बरीश कुमार, रीजनल मैनेजर कम्यूनिटी प्रोसेस, मनीष बिसारिया, डी.पी.एम., डीसीपीएम हरपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, डी.ए.एम., एन.एच.एम., राजीव त्यागी, जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, एन.यू.एच.एम., व  मंजू सामाजिक कार्यकत्री मेरठ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशाओं की भूमिका पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में जनपद के सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आशाओं, आशा संगिनी, ए.एन.एम., सी.एच.ओ.. ब्लॉक कार्यक्रमों के प्रवन्धकों एवं ग्राम प्रधानों के द्वारा प्रतिभाग किया। ब्लॉक की आशाओं द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी।

इस अवसर पर वर्ष 2023-24 में अपने निर्धारित क्षेत्रों में उत्तम कार्य हेतु प्रत्येक ब्लॉक से तीन सर्वश्रेष्ठ आशाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

सम्मेलन में  बाबूराम अहलावत, डी.एच.आई.ओ, मोहित भारद्वाज, सचेत कुमार,  हुसैन अहमद,  सुरेश कुमार,  मनीष पाल, विजय कुमार, डा. अंकित, शिव कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार,  विनोद कुमार,  कपिल शर्मा, डा. प्रीतगिल चिकित्सा अधिकारी, डा. अंक्षिता, रेनु लता, इलमा अजीम, कुलदीप यादव,आरिफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *