बरेली द्वारा माह-मई 2023 में जनसुवाई समाधान प्रणाली IGRS में संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 थानों के प्रभारी एवं आईजीआरएस कर्मी सम्मानित

बदायूं। पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली डा0 राकेश सिंह द्वारा उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन द्वारा माह मई-2023 में जनपद बदायूँ के 10 थानों बिल्सी,महिला थाना,मूसाझाग,कादरचौक,बिनावर,कोतवाली,इस्लामनगर,उसहैत,दातागंज,हजरतपुर उपरोक्त सभी थानों के आईजीआरएस कर्मियों थाना उसहैत से कम्प्यूटर आपरेटर जावेद अख्तर,थाना बिनावर से सुवनीत शाक्य,थाना इस्लामनगर से आरक्षी आशीष सोम, महिला आरक्षी शिवानी पुण्डीर थाना बिल्सी से, थाना महिला थाना से आरक्षी तनु, थाना मूसाझाग से आरक्षी सपना, थाना कादरचौक से महिला आरक्षी पारुल, थाना कोतवाली से महिला आरक्षी रेनू शुक्ला, थाना दातागंज से महिला आरक्षी स्वाती सिसौदिया, थाना हजरतपुर से महिला आरक्षी सपना, थाना कादरचौक से महिला आरक्षी पारुल, थाना कोतवाली से महिला आरक्षी रेनू,दातागंज से महिला आरक्षी स्वाती सिसौदिया,थाना हजरतपुर से महिला आरक्षी उमा को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र कार्यालय बरेली पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *