भाजपा SC मोर्चे ने आगरा चलो का किया आह्वान, 7 मार्च को महासम्मेलन में लेगे भाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के द्वारा  7 मार्च को आगरा में होने वाले अनुसूचित जाति वर्ग महासम्मेलन में आगरा चलो-आगरा चलो का आह्वान किया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एमएलसी विधायक सुरेंद्र चौधरी के गाजियाबाद  प्रतिनिधि व भाजपा नेता जितेंद्र गौड धोबी,भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष मानसिंह चौहान धोबी एवं महानगर मीडिया प्रभारी शिवा वेद, राम सेना के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी व मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय प्रभारी समोद कुमार दिवाकर ने अनेक दलित बस्तियों में जाकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा  7 मार्च 2024 को आगरा में होने वाले अनुसूचित जाति वर्ग महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए आगरा चलो-आगरा चलो का आवाहन किया है।

महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चे के लाल सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *