भारत कोकिला की मनाई गई जयंती: द नाईटिंगेल ऑफ इंडिया को किया गया नमन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम काकड़ा में महान स्वतन्त्रता सेनानी, कवियत्री एवम यूनाइटेड प्रोविंस (उत्तर प्रदेश) की प्रथम राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती मनाई गई। बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा जयंती कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को भारत कोकिला के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में किया गया। जनपद मुजफ्फर में बालिका शिक्षा,सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा की प्रधानाचार्य मंजुला मलिक, प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजली, रवीना, काजल एवम शीबा तथा समरीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरुस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *