मुजफ्फरनगर में पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत, सामोद कुमार दिवाकर रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।




उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा देश में मोदी मैजिक चल रहा है। सरकार के द्वारा जल्दी ही सीएए व एनआरसी भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड उत्तराखंड में तो जल्द ही लागू होने जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट भी भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी जमीन स्तर पर काम कर रही है, हमारी पार्टी ने देश में विकास किया है और आगे भी विकास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी सामोद कुमार दिवाकर,टीम मोदी के प्रदेश महामंत्री जावेद चौधरी, अनुसूचित जाति मौर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, जिला उपाध्यक्ष अमित सुधा, जिला सदस्य ओमवीर और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *