मेरठ में भाजपा नेता की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला गोली लगा शव,मचा हड़कंप,पुलिस मौके पर पहुंची

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू गोविंदपुरी कॉलोनी में भाजयुमो नेता निशांक गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को उनका गोली लगा शव बेड पर पड़ा मिला। शुक्रवार देर रात नशे में निशांक ने पत्नी से मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पुलिस हत्या या आत्महत्या के बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

न्यू गोविंदपुरी निवासी निशांक गर्ग भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के मीडिया प्रभारी थे। निशांक के पिता राजेश गोयल हैं। पांच वर्ष के निशांक को उनके फूफा आनंद गर्ग ने कानूनी प्रक्रिया के अनुसार गोद ले लिया था। तभी से निशांक अपने फूफा के मकान में ही रहते थे। निशांक ने फरवरी 2014 में अशोकपुरी निवासी सोनिया प्रजापति उर्फ सोनी से प्रेम विवाह किया था। निशांक के आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। निशांक की पत्नी सोनी के अनुसार, शुक्रवार शाम को निशांक नशे में घर आए थे। इसी बात को लेकर दम्पति में झगड़ा हुआ था। निशांक ने पत्नी के साथ मारपीट की और निशांक ने गुस्से में रिवाल्वर निकाल ली। इससे सोनी नाराज होकर अपने मायके अशोकपुरी चली गई। इसके बाद शनिवार सुबह साढ़े छह बजे अपने जेठ गौरव गोयल के घर पहुंची और फिर जेठ के साथ सोनी घर लौटी तो निशांक का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर जांच की तो निशांक के सीने में गोली लगी मिली। पुलिस ने घर को सील करके जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।

क्षेत्राधिकारी दौराला अभिषेक पटेल, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने घटनास्थल का दौराला किया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को देखते हुए जांच में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *