मुजफ्फरनगर विकास के लिए संजीव बालियान दिन- रात लोगों के दुख दर्द में खड़े रहते हैं, ऐसा सांसद पूरे देश में नहीं- अभिषेक चौधरी

मुजफ्फरनगर। आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ0 संजीव बालियान के द्वारा खतौली विधानसभा के गांव लिसोड़ा, रसूलपुर केलवाड़ा, बहापुर, कडली, ताजपुर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गये जिनका अनावरण भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, भाजपा की शक्ति केंद्र संयोजक ब्रिजेश प्रधान, भाजपा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा धर्मेंद्र बिरला और मनोज चौधरी द्वारा किया गया है।

वही अभिषेक चौधरी और अमित राठी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और ज्यादातर समस्याओं का निदान भी किया। उन्होंने किसानों को बताया कि डॉक्टर संजीव बालियान जैसा सांसद पूरे देश में कहीं पर भी नहीं है जो रात दिन हम लोगों के दुख दर्द में साथ खड़े रहते हैं। संजीव बालियान की निधि का पैसा खत्म हो गया था फिर भी हमारे क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए संजीव बालियान किसी दूसरे सांसद से पैसा लेकर आए और यहां पर हमारे क्षेत्र में इतना विकास कार्य कराया। उन्होंने कहा कि संजीव बालियान जेसा सांसद पूरे देश में कहीं पर भी नहीं है, जो यहां पर लोगों के कार्य करने में दिन-रात लगे हुए हैं।

यहां पर लोगों ने अभिषेक चौधरी और अमित राठी की भी बहुत तारीफ की उन्होंने कहा कि यह दोनों रात दिन क्षेत्र में रहते हैं और लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका निवारण भी करते हैं यहां पर लोगों में अलग ही जोश देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *