भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा यंग पॉलिटिशियन अवार्ड से हुए सम्मानित

बदायूं। युवा संस्था द्वारा शहर बदायूं के गांधी ग्राउंड में दीवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा बदायूं जनपद एवं प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

दिल्ली थिएटर ग्रुप के द्वारा ओमकारा नाटक,मॉडलिंग शो,क्विज कम्पटीशन सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। अंतर्राष्ट्रीय मॉडल दिशू एलन,युवा संस्था के निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक ऋतुराज खुसारिया,वरिष्ठ कवि एवं संचालक भूराज सिंह राजलायर ने भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राजनीति एवं समाजसेवा मे उल्लेखनीय सेवा कार्यों  के लिए यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय मॉडल दिशू एलन एवं कवि भूराज सिंह राजलायर ने कहा कि भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पंडित अमन मयंक शर्मा ने अपने क्रियाकलापो से सिर्फ बदायूं जनपद ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं भारत राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।जनपद बदायूं के युवाओं के लिए ब्राह्मण शिरोमणि पंडित अमन मयंक शर्मा से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा नेता पंडित अमन मयंक शर्मा जनपद बदायूं के साथ ही साथ प्रदेश एवं देश के हजारों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है।

युवा संस्था के निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक ऋतुराज खुसारिया ने बताया कि संस्था  द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष,भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय कवि ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था। ज्यूरी मे शामिल निर्णायकों की सहमति के उपरांत भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा द्वारा संस्कृति,साहित्य, राजनीति एवं समाजसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उनके द्वारा आयोजित एवं संयोजित बदायूं गौरव महोत्सव ऐतहासिक रहे है। ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का राजनीति एवं समाजसेवा मे योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,नगरपालिका सहसवान के चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ़ बाबर मियां, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह राजू भैया,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मसीह,राकेश सिंह,सचिन सूर्यवंशी,विवान यदुवंशी,हर्ष सारस्वत,विराज शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन अवार्ड ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किये जाने की खबर मिलते ही बदायूं गौरव क्लब संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ हर्ष जताते हुए बताया कि यह संस्था के लिए गौरव की बात है कि बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक,भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को यंग पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर रितेश उपाध्याय,,जयपाल सिंह,अहमद अमज़दी,अशोक गुप्ता,अजीत शंखधार,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,हर्ष सारस्वत,हिमांशु गुप्तासहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *