दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व मुख्यंमत्री बाबू जी कल्याण सिंह

डीके निगम/धर्मेंद्र लोधी
बुलंदशहर/डिबाई/ डिबाई क्षेत्र के नरौरा गंगा घाट के बच्चा पार्क के अन्त्येष्टी स्थल पर हवन पूजन कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दू हृदय सम्राट बाबू जी कल्याण सिंह की दूसरी पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया ने परिवार सहित बाबू जी कल्याण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया और डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने बताया कि इस अन्त्येष्टी स्थल का सौन्दर्यीकरण करने के उद्देश्य से एक भव्य स्मारक बनाने के लिए 5 करोड रूपये की धनराशि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर इस अन्त्येष्टी स्थल को यादगार बनाया जाएगा।
इस दौरान सांसद डा०भोला सिंह,केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा,भाजपा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मलखान सिंह लोधी,चरन सिंह लोधी,पूर्व जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर,हरिसिंह एडवोकेट,रवेन्द्र सिंह उर्फ डैनी,भोला एडवोकेट , सत्यवीर सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश चंद यादव जिला पंचायत सदस्य अनारसिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख,पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार राजपूत अतरौली वीरपाल सिंह यादव प्रधान विनेश लोधी,पूनम लोधी,, प्रमोद कुमार लोधी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *