मेरठ में अज्ञात हमलावरों ने बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, स्पोर्ट्स कारोबारी पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में आज गुरूवार को सुबह ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के देहली गेट में स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी को बैडरूम में घुसकर अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी डीके जैन की मौके पर मौत हो गई और पत्नी अंजू जैन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पत्नी केएमसी अस्पताल में भर्ती है। वही मौके पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस को पड़ोसी ने बताया कि बदमाश कैसे आए थे? यह नहीं पता चल रहा है। बदमाशों ने लूटपाट भी की है। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त घर पर बेटा, पोती और कारोबारी पति-पत्नी थे। दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले कारोबारी के बेटे और पोती को कमरे में बंद किया। फिर लूटपाट की। विरोध करने पर दंपती को गोली मार दी। बेटा विदेश में रहता है। कुछ दिन पहले ही मेरठ आया है।

पुलिस के मुताबिक, CCTV में दो हमलावर कैद हैं। किसी नजदीकी ने वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वारदात हुई तो घर के मेनगेट का चैनल खुला था। यहा से दोनों बदमाश घर में घुसे और लूटपाट को अंजाम दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली चलाकर लूटपाट की है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। वारदात के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे। पुलिस जांच में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *