नगर पालिका बदायूँ ने गरीबों को बांटा निशुल्क भोजन,पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रजा रहे मौजूद

बदायूँ। बदायूँ में रविवार को लालपुल दास पेट्रोल पंप के बराबर नगर पालिका परिषद ने कैंप लगाकर गरीब लोगो को निशुल्क भोजन वितरण किया।

निकाय चुनाव में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहर की जनता से चुनावी भाषण में वायदा किया था की फात्मा रजा को जनता चेयरमैन बनने का मौका देगी तब हर महीने में दो रविवार को गरीब जनता को निशुल्क भोजन बाटा जायेगा। माह जुलाई के प्रथम रविवार को नगर पालिका कैंपस में गरीबों को निशुल्क भोजन बाटा गया। आज उसी क्रम में जुलाई माह के अंतिम रविवार को गरीबों को निशुल्क भोजन बाटा गया। इस तरह बदायूं की जनता से किया वादा पूर्व मंत्री आबिद रजा पूरा कर रहे है तथा कछला से आने वाले शिव भक्तों (कावरियों) का भी स्वागत किया।

आज नगर पालिका निशुल्क रसोई में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने स्वयं अपने हाथो से गरीबों को खाना खिलाया इसकी पूरे शहर में परसंशा हो रही है।

इस मौके पर सभासद गिरीश शुक्ला, अनवर खान, मुख्तयार बाबा, नावेद, श्याम बाबू, जया साहू, राजा, छोटे शेख, मुशाईद, चंदेल, मनोज कश्यप, भू देवी व राहत चौधरी, डॉक्टर नन्नू, तन्नू, अजहर, अनीस सिद्दिकी, छोटू, बब्लू, हर्षित यादव, वसीम सैफी, अली अल्वी, महेश सक्सेना,मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका के रजनीश शर्मा समेत सभी स्टाफ ने भोजन वितरण में सहयोग किया। अंत में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने सभी सभासद व सहयोगी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *